हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस में भारत की कप्तानी करेंगे उथप्पा
नई दिल्ली, शनिवार, 12 अक्टूबर 2024। विश्व कप विजेता विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा अगले महीने हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी करेंगे । आयोजकों ने शनिवार को यह जानकारी दी । भारतीय टीम में केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, मनोज तिवारी और शाहबाज नदीम भी हैं । बल्लेबाज भरत छपली और विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी भी भारत के लिये खेलेंगे । छह खिलाड़ियों की टीम वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन एक से तीन नवंबर तक किया जायेगा । हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस सात साल बाद आयोजित किया जा रहा है । इस साल आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड समेत 12 टीमें भाग लेंगी । दक्षिण अफ्रीका गत चैम्पियन है । भारत का पहला मैच एक नवंबर को पाकिस्तान से होगा जिसके एक दिन बाद यूएई से खेलना है ।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
