राजस्थान से राज्यसभा के पूर्व सदस्य पिलानिया का निधन
जयपुर, सोमवार, 14 अक्टूबर 2024। राजस्थान के राज्यसभा के पूर्व सदस्य ज्ञानप्रकाश पिलानिया का रविवार रात यहां निधन हो गया। वे कुछ दिन से बीमार थे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित तमाम नेताओं ने पिलानिया के निधन पर शोक जताया है। मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे पिलानिया (93) ने रविवार रात यहां एक निजी अस्पताल में अंतिम श्वांस ली। राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पूर्व राज्यसभा सदस्य पिलानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिलानिया के निधन पर शोक जताते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राजस्थान से पूर्व राज्यसभा सदस्य और पूर्व डीजीपी ज्ञानप्रकाश पिलानिया के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।’ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा अन्य नेताओं ने भी पिलानिया के निधन पर शोक जताया है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
