100 करोड़ के क्लब में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की वेट्टैयन
दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। जे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी फिल्म वेट्टैयन में रजनीकांत की मुख्य भूमिका है। फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका है। अमिताभ और रजनीकांत ने अंधा कानून, गिरफ्तार और हम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। यह जोड़ी 33 साल के बाद साथ नजर आई है। इस फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘वेट्टैयन’ ने रिलीज के पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनो में 82 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी। फिल्म ने चौथे दिन 22 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। इस तरह यह फिल्म चार दिनों में भारतीय बाजार में 104 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म वेट्टैयन में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के अलावा राणा दग्गुबाती, फहद फाजिल, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य सितारे शामिल हैं। फिल्म में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है।
Similar Post
-
आवारापन 2 के टीजऱ में दिखा दिशा पाटनी का नया अंदाज
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की आगामी फिल्म आवारापन 2 का टीजऱ रिलीज ...
-
ओरी ने दिखाई नीता अंबानी और ईशा अंबानी के वेनिस सेलिब्रेशन के पर्दे के पीछे की खास झलक
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर अपने खास हास्य अंदाज़ से स ...
-
मैसा के BTS फोटो ने बढ़ाया क्रेज
पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म मैसा की शूटिंग से जु ...
