पुंछ में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश के लिए अभियान किया शुरू
श्रीनगर, गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024। जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के गुरसाई इलाके में गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए गुरुवार सुबह घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (सीएएसओ) शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार रात गुरसाई के मोहरी शहस्तर के जंगलों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा, ''छिपे हुए आतंकवादियों ने कुछ राउंड की गोलीबारी की, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की। दोनों तरफ से कुछ देर तक गोलीबारी होती रही। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से आतंकवादियों का पता लगाने के लिए आज सुबह यह अभियान शुरू किया गया।
Similar Post
-
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर को इंडोनेशिया से वापस लाई
चंडीगढ़, शनिवार, 25 जुलाई 2026। पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ...
-
‘कुशा’ मिसाइल के सफल परीक्षण पर पेमा खांडू ने डीआरडीओ को बधाई दी
ईटानगर, शनिवार, 25 जुलाई 2026। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पे ...
-
प्रधान का इस्तीफा राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम : कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रमुख
हैदराबाद, शनिवार, 25 जुलाई 2026। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अ ...
