सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच का पद छोड़ेंगे स्टेन
मुंबई, गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने पुष्टि की है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच नहीं होंगे । वह एसए 20 लीग में सनराइजर्स की दूसरी टीम सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के साथ बने रहेंगे जिसने पहले दोनों सत्र में खिताब जीता है । स्टेन ने एक्स पर लिखा ,‘‘ क्रिकेट से जुड़ी एक घोषणा । सनराइजर्स हैदराबाद को धन्यवाद जिसके साथ मैं आईपीएल में गेंदबाजी कोच रहा । दुर्भाग्य की बात है कि अब मैं आईपीएल 2025 के लिये नहीं लौटूंगा ।’’ उन्होंने लिखा ,‘‘ लेकिन मैं सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के साथ एसए20 में बना रहूंगा । हमारी कोशिश लगातार तीसरा खिताब जीतने की रहेगी ।’’ स्टेन पिछले साल सनराइजर्स के साथ नहीं थे । सनराइजर्स ने 2016 में खिताब जीता और 2018 फाइनल खेला था । न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाज जेम्स फ्रेंकलिन उनकी जगह लेंगे ।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
