निकिता पोरवाल ने जीता फेमिना मिस इंडिया का खिताब
मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता फेमिना मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। फेमिना मिस इंडिया 2024 को अपना विजेता मिल गया। मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल फेमिना मिस इंडिया 2024 बन गई हैं। उन्हें वर्ष 2023 की विजेता रही चुकीं नंदिनी गुप्ता ने ताज पहनाया। निकिता अब मिस वल्र्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। फिनाले की शुरूआत टॉप 30 स्टेट विनर्स के परिचय के साथ फैशन सीक्वेंस से हुई। दादरा और नगर हवेली (केंद्र शासित प्रदेश) की रेखा पांडे को फेमिना मिस इंडिया 2024 की फस्र्ट रनर-अप का ताज पहनाया गया और गुजरात की आयुषी ढोलकिया ने फेमिना मिस इंडिया 2024 की सेकंड रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। निकिता पोरवाल, रेखा पांडे और आयुषी ढोलकिया को नेहा धूपिया ने फूलों का गुलदस्ता देते हुए सम्मानित किया।
शीर्ष 15 प्रतिभागियों को प्रश्नोत्तर खंड में अंतिम परीक्षा का सामना करना पड़ा, जिसमें डिजाइनर निकिता म्हसालकर, अभिनेत्री संगीता बिजलानी, निर्देशक अनीस बज्मी, अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन नेहा धूपिया, कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस और निर्देशक मधुर भंडारकर शामिल थे। फिनाले कोराघव जुयाल और गायत्री भारद्वाज के प्रदर्शन ने और भी रोशन कर दिया। संगीता बिजलानी ने ग्लैमरस अवतार में अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं नेहा धूपिया ने भी समारोह में चार चांद लगाए। फेमिना मिस इंडिया की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर मिस इंडिया संगठन ने एक विशेष संगीत राइज ऑफ क्वीन भी लांच किया।
Similar Post
-
‘आया शेर’ के लिए बना 2.5 एकड़ का स्लम सेट
फिल्म दि पैराडाइज के मेकर्स ने गाना ‘आया शेर’ के लिए 2.5 एकड़ का स् ...
-
मैं कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं: अभिनेत्री जीनत अमान
अभिनेत्री जीनत अमान का कहना है कि वह कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं ...
-
निकिता दत्ता ने ऋषिकेश में ट्रेकिंग के लिए परिवार के साथ जाने की दी सलाह
'ज्वेल थीफ' और 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों में काम कर मनोरंजन जगत म ...
