प्रियंका चोपड़ा ने फैंस के साथ अपनी मुंबई यात्रा के खूबसूरत पल किए शेयर
प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हाल ही में भारत की एक यादगार यात्रा के पल अपने फैंस के साथ शेयर किए। उनकी यह यात्रा इस बार किसी उत्सव से कम नहीं थी। कम समय के लिए ही मुंबई आई अभिनेत्री की यह यात्रा बेहद शानदार रही। वह 16 अक्टूबर को यहां पहुंची और पहले से तय कई कार्यक्रमों में भाग लिया। देसी गर्ल शुक्रवार को पर्पल पेबल पिक्चर्स द्वारा निर्मित अपनी मराठी फिल्म 'पाणी' की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं।
'बेवॉच' अभिनेत्री ने मुंबई की अपनी यात्रा की कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। एक तस्वीर में, वह अपने दोस्तों के साथ एक टेबल पर बैठी दिख रही हैं। अन्य तस्वीरें 'पाणी' की स्क्रीनिंग की हैं। प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ के साथ एक प्यारी तस्वीर भी अपने फैंस के साथ शेयर की। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य तस्वीरों में शहर के कुछ खूबसूरत नजारे देखे जा सकते हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए चोपड़ा ने लिखा, "पूरा कैलेंडर तो है ही, लेकिन इसमें छोटी-छोटी चीजें भी हैं।'' उन्होंने इससे पहले तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन किए गए शिमरी कोर्सेट गाउन पहने हुए अपनी शानदार तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
इस बीच प्रियंका चोपड़ा को एयरपोर्ट पर देखा गया, जो अपनी यादगार यात्रा के बाद भारत से रवाना होने की तैयारी कर रही थीं। वह वहां ब्लैक-एंड-व्हाइट को-ऑर्ड सेट में नजर आईं। उन्होंने अपने एयरपोर्ट लुक को ट्रेंडी व्हाइट स्नीकर्स, एक कैप, ब्लैक सनग्लास और कोऑर्डिनेटिंग बैग के साथ पूरा किया। रवाना होने से पहले, प्रियंका ने पपराजी से बातचीत करने के लिए समय निकाला और तस्वीरों के लिए शानदार पोज भी दिए। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मुंबई में उनकी फिल्म ‘पाणी’ की एक विशेष स्क्रीनिंग हुई थी, जहां प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा और अपने भाई सिद्धार्थ के साथ मौजूद थीं।
Similar Post
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ के पहले गाने ‘क्यूं मज़ा आ रहा है’ का टीज़र हुआ जारी
बॉबी देओल की जबरदस्त केमिस्ट्री और विशाल मिश्रा की दिल छू लेने वा ...
-
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'सिस्टम' का ट्रेलर रिलीज
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की बहुप्रतीक्षित कोर्टरूम थ्रिलर फिल् ...
-
रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘पती ...
