यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा सिंघम अगेन का पहला गीत, जय हनुमान
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' इस दीपावली पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शनिवार (19 अक्टूबर) को फिल्म के मेकर्स ने रामायण की थीम पर आधारित इसका पहला गाना 'जय बजरंगबली' रिलीज कर दिया। इस गाने में ‘हनुमानजी’ की गदा और ‘रामजी’ का धनुष धूम मचा रहे हैं। रणवीर सिंह ‘हनुमान’ और अजय देवगन ‘राम’ के कैरेक्टर को पकड़े हुए हैं। दोनों के बीच की भगवान और भक्त की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
गाने को 9 घंटे में 1,42,44,490 व्यू मिल गए। इसके बोल मशहूर गीतकार स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं। फिल्म का ट्रेलर 6 अक्टूबर को रिलीज कर दिया गया था। फिल्म में लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट है। इसमें फैंस को अजय और रणवीर के साथ करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण व जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गजों का जलवा देखने को मिलेगा। फिल्म में एक्शन का दमदार तड़का होगा। रोहित की ये ‘सिंघम’ सीरीज की तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्में ‘सिंघम’ (2011) और ‘सिंघम रिटर्न्स’ (2014) बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं और इनमें भी अजय ने लीड रोल निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर ‘सिंघम अगेन’ का मुकाबला कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की ‘भूल भुलैया 3’ मूवी से होगा।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
