गिरिडीह में दो वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत
गिरिडीह, सोमवार, 21 अक्टूबर 2024। झारखंड में गिरीडीह जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र में सोमवार को दो वाहनों के बीच हुयी टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कार पर सवार लोग धनबाद से देवघर जा रहे थे। इस दौरान पंडरी में गिरिडीह-धनवाद सड़क पर कार और बलेनो की टक्कर हो गयी। इस घटना में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला निवासी कैलाश सिंह(60) सुरेंद्र सिंह (60) और झारखंड के बोकारो निवासी राजीव रंजन सिन्हा (45) की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
Similar Post
-
चेन्नई हवाई अड्डे पर विमान का आपातकालीन निकास द्वार खोलने पर यात्री गिरफ्तार
चेन्नई, रविवार, 03 मई 2026। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के &l ...
-
निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु में मतदाताओं के आंकड़े जारी किए; 4.87 करोड़ लोगों ने वोट डाले
चेन्नई, रविवार, 03 मई 2026। निर्वाचन आयोग ने 23 अप्रैल को हुए तमिल ...
-
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, बारिश और आंधी की संभावना
नई दिल्ली, रविवार, 03 मई 2026। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापम ...
