‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट में बदलाव, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 05 दिसंबर को रिलीज होगी। वर्ष 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, ‘पुष्पा 2: द रूल’ पहले 06 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। अब यह फिल्म 05 दिसंबर को रिलीज होगी। अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पुष्पा 2 : द रूल का एक नया पोस्टर शेयर किया है। चिल्लम पीते हुए पुष्पाराज अपने हाथ में पकड़े बंदूक को निहार रहे है। वह नोटों की गड्डी के सामने खड़े हुए हैं। अल्लू अर्जुन ने हैशटैग में ‘पुष्पा 2 : द रूल ऑन 05 दिसंबर लिखा है।
‘पुष्पा 2: द रूल’ पुष्पा राज की दिलचस्प यात्रा को पेश करेगी, जब वह स्मगलिंग और शक्ति की जोखिम भरी दुनिया में प्रवेश कर रहा होगा। अल्लू अर्जुन ने इस किरदार को निभाया है, और इस बार कहानी में ज्यादा गहराई होगी। फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2:द रूल 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
