ऋतिक के जन्मदिन पर रिलीज होगी दि रोशन्स
डॉक्यूमेट्री-सीरीज दि रोशन्स ,ऋतिक रोशन के जन्मदिन के अवसर पर अगले साल रिलीज हो सकती है। दि रोशन्स में रोशन परिवार के विभिन्न सदस्यों द्वारा फिल्म उद्योग में दिए गए योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें संगीतकार राजेश रोशन, फिल्म निर्माता राकेश रोशन और अभिनेता ऋतिक रोशन शामिल हैं। चर्चा है कि डॉक्यूमेंट्री सीरीज दि रोशन्स का प्रीमियर 10 जनवरी 2025 को ऋतिक रोशन के 51वें जन्मदिन पर नेटफ्लिक्स पर होगा। शशि रंजन द्वारा निर्देशित दि रोशन्स रोशन परिवार के सदस्यों के साक्षात्कार के साथ हीं शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा जोनास और एक्शन निर्देशक शाम कौशल जैसी अन्य उद्योग हस्तियों के साक्षात्कार भी शामिल होंगे।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
