उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु हृदय विदारक: राष्ट्रपति मुर्मू
नई दिल्ली, सोमवार, 04 नवंबर 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि यह खबर हृदय विदारक है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में आज एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई जिससे इसमें सवार कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, 43 सीट वाली बस अल्मोड़ा के मारचूला इलाके में 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसमें लगभग 60 लोग सवार थे। राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अल्मोड़ा, उत्तराखंड में एक सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’
Similar Post
-
दिल्ली की अदालत ने रिश्वतखोरी मामले में आईपीएस अधिकारी और पुलिस निरीक्षक को जमानत दी
नई दिल्ली, रविवार, 02 अगस्त 2026। दिल्ली की एक अदालत ने नकली दवा ...
-
प्रश्नपत्र लीक मामलों की सुनवाई के लिये गठित त्वरित अदालत की विशेष न्यायाधीश का तबादला
नई दिल्ली, रविवार, 02 अगस्त 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रश् ...
-
परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े सीबीआई के लगभग 158 मामले अदालतों में सुनवाई शुरू होने का इंतजार कर रहे
नई दिल्ली, रविवार, 02 अगस्त 2026। भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ ...
