केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी पर पुलिस अधिकारी को धमकाने का मामला दर्ज
बेंगलुरु, मंगलवार, 05 नवंबर 2024। केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के खिलाफ खनन के एक मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को धमकी देने के आरोप में केंद्रीय मंत्री के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक एम. चंद्रशेखर की शिकायत के आधार पर सोमवार को मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप है कि कुमारस्वामी ने एक सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने के लिए उसे धमकाया। शिकायतकर्ता ने कहा कि अधिकारी खनन के एक मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल का नेतृत्व कर रहे थे, जिसमें कुमारस्वामी आरोपी हैं।
कुमारस्वामी के खिलाफ जांच उन आरोपों से संबंधित है जिसमें उन्होंने 2006 से 2008 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कानून का उल्लंघन करते हुए बेल्लारी जिले में श्री साईं वेंकटेश्वर मिनरल्स (एसएसवीएम) को 550 एकड़ का खनन पट्टा अवैध रूप से स्वीकृत किया था। चंद्रशेखर ने संजय नगर थाने में दर्ज अपनी शिकायत में कहा, ‘‘एसआईटी ने जांच रिपोर्ट तैयार करने और आरोपी (कुमारस्वामी) के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत और सामग्री मिलने के बाद 21/11/2023 को कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखकर आरोपी श्री एच.डी. कुमारस्वामी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने का अनुरोध किया था।’’
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रु की साइबर ठगी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया, सात गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रुपय ...
-
न्यायालय ने धनशोधन मामले में रियल्टी कंपनी के प्रवर्तक की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने घर खरीदा ...
-
गुजरात सरकार ने देवभूमि द्वारका, कच्छ, जामनगर और पोरबंदर जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया
गांधीनगर, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। गुजरात सरकार ने सोमवार को दे ...
