जालंधर में मुठभेड़ के बाद कौशल-बंबीहा गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार
चंडीगढ़, गुरुवार, 07 नवंबर 2024। पंजाब और हरियाणा के अपराधियों को हथियारों की आपूर्ति करने के आरोपी कौशल-बंबीहा गिरोह के दो कथित गुर्गों को बृहस्पतिवार को पंजाब के जालंधर में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपी कई आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं और दोनों राज्यों में गिरोहों को रसद सहायता और हथियार मुहैया करा रहे थे। यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कौशल-बंबीहा गिरोह से जुड़े दो लोगों को पकड़ लिया और दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास से दो पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किये गये। उन्होंने कहा, ‘‘वे पंजाब के कई जिलों में कई जघन्य अपराधों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। वे पंजाब और हरियाणा के गिरोहों को रसद सहायता और हथियार भी मुहैया करा रहे थे।’’
Similar Post
-
वीबी-जी राम जी योजना के तहत शिकायतों के निपटारे के लिए लोकपाल संबंधी दिशानिर्देश जारी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ‘ ...
-
दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख आतंकवादी मारा गया
श्रीनगर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। सुरक्षाबलों ने बुधवार को दक्षि ...
-
कोलकाता में कालीघाट मेट्रो स्टेशन के पास भोजनालय में लगी आग
कोलकाता, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। दक्षिण कोलकाता में कालीघाट मेट ...
