'भागम भाग 2' की तैयारी में जुटे अक्षय कुमार
- पर्दे पर गोविंदा-परेश रावल के साथ आंगे नजर
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म भागमभाग का सीक्वल बनाया जा सकता है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनीं वर्ष 2006 में प्रदर्शित सुपरहिट कॉमिडी फिल्म भागम भाग अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। चर्चा है कि सरिता अश्विन वर्दे ने भागम भाग के राइट्स खरीद लिए हैं। शेमारू एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर वह इस फिल्म का निर्माण करेगी। लेखकों की एक नई टीम के साथ मिलकर फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है।
कहा जा रहा है कि यदि सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ, तो भागम भाग 2 की शूटिंग 2025 के अंत तक शुरू हो जाएगी। वर्ष 2026 में इसे रिलीज भी किया जा सकता है। अक्षय कुमार की बात करें तो वो इस समय 'हाउसफुल 5' के लिए शूट कर रहे हैं। इसके साथ ही वो 'वेलकम टू द जंगल' और 'भूत बंगला' में नजर आएंगे।
Similar Post
-
छात्रों और अभिभावकों की चिंता एवं निराशा को समझता हूं: आर. माधवन
अभिनेता आर. माधवन ने बृहस्पतिवार को कहा कि हर छात्र निष्पक्ष, पारदर ...
-
छात्रों का साहस मेरे मन में गहरा सम्मान जगाता है, भविष्य उन्हीं का है : अलिया भट्ट
नई दिल्ली, गुरुवार, 23 जुलाई 2026। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बृहस ...
-
हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया
हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ ज ...
