सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, पहले हफ्ते कमाए 170 करोड़
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में 170 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। सिंघम अगेन दिवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज हुई है। सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, रवि किशन और जैकी श्राफ की अहम भूमिका है। सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
इस मल्टीस्टारर फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘सिंघम अगेन’ ने भारत में ओपनिंग डे पर 43.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 42.5 करोड़ ,तीसरे दिन 35.75 करोड़ चौथे दिन 18 करोड़,पांचवे दिन 14 करोड़ , छठे दिन 10.5 करोड़ और सातवें दिन 8.66 करोड़ रुपए की अनुमानित कमाई की है। इस तरह फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में सात दिनों में भारत में 172 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। उम्मीद है कि सिंघम अगेन जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में एंट्री ले लेगी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
