हावड़ा के पास सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
कोलकाता, शनिवार, 09 नवंबर 2024। पश्चिम बंगाल में हावड़ा के निकट सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के तीन डिब्बे शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे पटरी से उतर गए। दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया, ‘‘कोलकाता से करीब 40 किलोमीटर दूर नालपुर में साप्ताहिक विशेष ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’’ पटरी से उतरे डिब्बों में एक पार्सल वैन भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि 22850 सिकंदराबाद-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस खड़गपुर डिवीजन के नालपुर स्टेशन से गुजर रही थी उसी दौरान तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे ने बताया कि संतरागाछी और खड़गपुर से दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल राहत ट्रेन तुरंत सहायता के लिए रवाना कर दी गई हैं। यात्रियों को कोलकाता लाने के लिए कई बस भी भेजी गई हैं।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
