बेंगलुरु में लकड़ी के कारखाने में लगी आग, कोई हताहत नहीं
बेंगलुरु, शनिवार, 09 नवंबर 2024। कर्नाटक में बेंगलुरु के बाहरी इलाके यादवनहल्ली के पास लकड़ी के एक कारखाने में शनिवार तड़के आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन विभाग को तड़के करीब 3.40 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि यह कारखाना अट्टीबेले के पास बेंगलुरु-होसुर मार्ग पर स्थित है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है तथा आग पर काबू पा लिया गया है। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘कारखाने में तड़के आग लग गई, जिसके बाद सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कारखाने में आग लगने से प्लाईवुड के बड़े-बड़े ढेर समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया।’’ उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे आग पर काबू पा लिया गया और घटनास्थल पर शीतलन प्रक्रिया जारी है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
