पश्चिम बंगाल में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत
कोलकाता, शनिवार, 09 नवंबर 2024। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में राजमार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना मालदा के हरिश्चंद्रपुर इलाके में हुई। पिकअप वैन ने सुबह की सैर पर निकले लोगों को पीछे से टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद वाहन नियत्रंण खो बैठा और सड़क किनारे खाई में गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर हो मौत हो गई जिनकी पहचान दिलीप साहा (49), फेकन लाल राम (60) और सुरेश खेतान (60) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन चालक को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
