सड़क दुर्घटना में तीन महिला मजदूरों की मौत,13 घायल
जगदलपुर, रविवार, 10 नवंबर 2024। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के बकावंड-जगदलपुर मार्ग पर शनिवार रात सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई तथा 13 अन्य घायल हो गये जिसमें पांच महिलाओं की हालत गंभीर है। बकावंड थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने रविवार को बताया कि पाड़ापोर स्थित एक फर्म हाउस में काम करके कल रात 19 महिला मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहे थे। इस बीच ग्राम राजनगर के पास विपरित दिशा आती हुई वाहन के साथ टक्कर हो जाने से घटनास्थल पर तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तेरह लोग घायल हो गए जिसमें पांच की हालत गंभीर है। घायलाें को जिला मेडिकल काॅलेज में भर्ती किया गया है। मृतको की पहचान पुन्नी, दयावती तथा मदम के रुप में की गयी है।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
