200 करोड़ के क्लब में सिंघम अगेन
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन ने भारतीय बाजार में 206 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। सिंघम अगेन दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज हुई है। सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, रवि किशन और जैकी श्राफ की अहम भूमिका है। सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘सिंघम अगेन’ ने पहले हफ्ते में 173 करोड़ का शानदार कारोबार किया था, वहीं फिल्म ने आठवें दिन आठ करोड़, नौवें दिन 12.25 करोड़ और दसवें दिन 13.25 करोड़ रुपए की अनुमानित कमाई की है। इस तरह फिल्म सिंघम अगने ने भारतीय बाजार में 206 करोड़ की कमाई कर ली है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
