पटना के गांधी मैदान में लॉन्च होगा 'पुष्पा 2: द रूल' का ट्रेलर
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर 17 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में लॉन्च होगा। 17 नवंबर को पुष्पा 2: द रूल का मच अवेटेड ट्रेलर लॉन्च होगा। ये ग्रैंड इवेंट गांधी मैदान में गंगा किनारे शाम 5 बजे से शुरू होगा और इसे एक शानदार आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।
ट्रेलर में एक्शन, ड्रामा और स्टार पावर का बेहतरीन तालमेल होगा और यह फैंस को पुष्पा 2 की अगली कड़ी का पहला नजारा देगा। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा करते हुए माइथ्री मूवी मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तारीख और समय के साथ फिल्म का एक पोस्टर साझा किया है, गंगा तट पर सबसे बड़े इवेंट के लिए तैयार हो जाइए 3 दिन बाकी हैं 17 नवंबर को गांधी मैदान, पटना में शाम 5 बजे से ग्रैंड #पुष्पा 2dरूल ट्रेलर लॉन्च इवेंट होगा।
पुष्पा 2: द रूल, सुकुमार द्वारा निर्देशित और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल द्वारा स्टारर है। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार ने किया है और म्यूजिक टी सीरीज ने दिया है। यह फिल्म 05 दिसंबर को रिलीज होगी।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
