रोड शो के बीच में बिगड़ी एक्टर गोविंदा की तबीयत, मुंबई लौटे
महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की तबीयत शनिवार को अचानक खराब हो गई। वह उस समय राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के लिए एक रोड शो में थे। तबीयत बिगड़ने के बाद एक्टर बीच में ही रोड शो छोड़कर मुंबई लौट आए। बताया जा रहा है कि उनके सीने में अचानक दर्द उठ गया था। गोविंदा के एक करीबी ने बताया कि एक्टर अब ठीक हैं। वह थक गए थे और असहज महसूस कर रहे थे। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान है। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। उल्लेखनीय है कि गोविंदा (60) को हाल ही में पैर में गोली लगी थी। डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन घर पर ही व्यायाम और फिजियोथेरेपी की सलाह दी थी। अपनी ही रिवॉल्वर से 1 अक्टूबर को गोली लगने के बाद उन्हें मुंबई के क्रिटी केयर एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
