अक्षय कुमार को लेकर फिल्म बनाएंगे अजय देवगन!
बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन, खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। अजय देवगन और अक्षय कुमार ने हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में साथ में काम किया है। अजय देवगन और अक्षय कुमार एक नई फिल्म पर काम करने के लिए तैयार हैं। अजय देवगन इस फिल्म का निर्देशन करेंगे, जबकि अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में होंगे। अजय देवगन ने अक्षय कुमार के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है। अजय देवगन ने बताया कि यह कुछ ऐसा है जिसकी हम बाद में घोषणा करने वाले थे लेकिन मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन मंच है। हम पहले से ही एक साथ एक फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं, जिसका मैं निर्देशन कर रहा हूं और अक्षय इसमें मुख्य कलाकार हैं। इस बारे में अभी ज्यादा कुछ बताना जल्दबाजी होगी। अजय देवगन ने बतौर निर्देशक फिल्म ‘आई यू मी और हम’, ‘शिवाय’,’रनवे 34′ ,’भोला’ बनाई है।
Similar Post
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ के पहले गाने ‘क्यूं मज़ा आ रहा है’ का टीज़र हुआ जारी
बॉबी देओल की जबरदस्त केमिस्ट्री और विशाल मिश्रा की दिल छू लेने वा ...
-
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'सिस्टम' का ट्रेलर रिलीज
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की बहुप्रतीक्षित कोर्टरूम थ्रिलर फिल् ...
-
रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘पती ...
