जयपुर स्थापना दिवस पर राज्यपाल की बधाई और शुभकामनाएं
जयपुर, सोमवार, 18 नवंबर 2024। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विश्व के सबसे सुनियोजित रूप में बसाए गए जयपुर शहर के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा कि जयपुर विश्वभर में भारतीय वास्तु संस्कृति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि नगर-नियोजन के पुरोधा विद्याधर भट्टाचार्य ने विश्व विरासत में सम्मिलित जयपुर जैसा सुव्यवस्थित और आधुनिक नगर बसाया था। राज्यपाल ने स्थापना दिवस पर शहर की वास्तु संस्कृति और सौंदर्य के साथ स्वच्छता के लिए सभी की भागीदारी का आह्वान किया है।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
