जयपुर से देहरादून जा रहे ‘इंडिगो’ के विमान में तकनीकी गड़बड़ी आई
जयपुर, बुधवार, 20 नवंबर 2024। जयपुर से देहरादून जा रहे ‘इंडिगो’ के एक विमान में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण मंगलवार शाम को उसका मार्ग परिवर्तित कर राष्ट्रीय राजधानी ले जाया गया। विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि विमान की आवश्यक जांच किए जाने के बाद फिर से उसका परिचालन किया जाएगा। एक सूत्र ने बताया कि विमान के इंजन में कुछ समस्या थी, लेकिन इसकी पूरी तरह से पुष्टि नहीं की जा सकती है। इंडिगो ने बताया कि जयपुर से देहरादून जा रही उसकी उड़ान- 6 ई 7468 में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण उसका मार्ग दिल्ली के लिए परिवर्तित कर दिया गया और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
