एनआईए ने जम्मू क्षेत्र में 10 स्थानों पर छापेमारी की
श्रीनगर, गुरुवार, 21 नवंबर 2024। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तानी आतंकवादियों की देश में घुसपैठ को लेकर दर्ज मामलों के सिलसिले में गुरुवार सुबह जम्मू संभाग में करीब 10 स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनआईए टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की सहायता से रियासी, डोडा, उधमपुर, रामबन और किश्तवाड़ जिलों में छापेमारी की और तलाशी ली। उन्होंने कहा, ''आतंकवादी घुसपैठ से जुड़े नेटवर्क को नष्ट करने के मकसद से विभिन्न आतंकवादी संगठनों के ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के परिसरों पर छापे मारे गए हैं और तलाशी जारी है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
