केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भारत के पहले संविधान संग्रहालय का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 23 नवंबर 2024। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को ओ पी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय में भारत के पहले संविधान संग्रहालय का उद्घाटन किया। बिरला ने विश्वविद्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने इस तरह के काम के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और भाजपा सांसद नवीन जिंदल को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को संविधान से परिचित कराएगा। उल्लेखनीय है कि संग्रहालय का उद्देश्य संविधान के आवश्यक तत्वों और प्रमुख प्रावधानों के बारे में समझ बढ़ाना है और लोगों को यह बताना है कि इसके मूल्यों और आदर्शों ने राष्ट्र को किस प्रकार आकार दिया है।
नवीन जिंदल ने कहा कि संविधान संग्रहालय हमारे पूर्वजों के दृष्टिकोण की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है, जो संविधान सभा के अथक प्रयासों और परिश्रम के कारण अस्तित्व में आया। मेघवाल ने कहा, ‘समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व हमारे संविधान की आधारशिला हैं। हम समानता को स्वतंत्रता से पहले रखते हैं, क्योंकि यह अधिक महत्वपूर्ण है… डॉ. बी.आर. आंबेडकर ने कहा था, हम तभी स्वतंत्र रहेंगे, जब हमारे पास समानता होगी।’
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
