दौसा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस के दीनदयाल ने जीत दर्ज की
जयपुर, शुक्रवार, 23 नवंबर 2024। राजस्थान की दौसा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार दीनदयाल ने 2,300 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दीनदयाल को 75,536 वोट मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार जगमोहन 73,236 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जगमोहन, राज्य सरकार में मंत्री किरोड़ी मीणा के भाई हैं और उनकी हार मीणा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। कांग्रेस विधायक मुरारी लाल मीणा के इस साल लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जाने के कारण दौसा सीट खाली हुई थी।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
