सुहाना ख़ान ने इंटरनेट पर लगा दी आग
सुहाना खान का लेटेस्ट ऐड इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। अपने ग्रेस और खूबसूरती के लिए पहचानी जाने वाली सुहाना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह अपनी पीढ़ी के सबसे होनहार चेहरों में से एक हैं। इस नए ऐड में वह एक शानदार वन-लाइनर देती नजर आ रही हैं और फिर म्यूजिक वीडियो में अपने कमाल के डांस मूव्स और बेजोड़ एनर्जी से सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। पिछले एक साल में सुहाना कई बड़े ऐड्स में नजऱ आ चुकी हैं, लेकिन इस नए ऐड को उनका सबसे स्टाइलिश ऐड कहा जा रहा है।
बेहतरीन विजुअल्स और शानदार अहसास के लिए उनकी खूब सराहना हो रही है, सोशल मीडिया पर हर जगह लोग उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। ऐड के आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर सुहाना की तारीफ़ करनी शुरू कर दी है। सुहाना खान के ऐड कैंपेन्स अभी भी चर्चा का विषय बने हुए हैं, वहीं वह फिल्मों में अपने मच अवेटेड डेब्यू की तैयारी भी कर रही हैं। वह जल्द ही अपने सुपरस्टार पिता शाहरुख खान के साथ नेक्स्ट फिल्म किंग में स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। एडवरटाइजिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी बढ़ती मौजूदगी के साथ सुहाना तेजी से एक जाना-माना नाम बनती जा रही हैं।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
