साउथ की एक्ट्रेस संग वरुण धवन का नैन मटक्का
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन की आने वाली फिल्म बेबी जॉन का गाना नैन मटक्का रिलीज हो गया है। नैन मटक्का गाने को सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने गाया है। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस ट्रैक को साझा किया। उन्होंने गाने का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि एक वाइब बहुत अच्छा, यह आपको डांस करने पर मजबूर कर देगा, बेबी! यह ट्रैक वरुण और कीर्ति सुरेश के बीच शानदार केमिस्ट्री और दिलजीत और धीक्षिता वेंकदेशन उर्फ धी की मजेदार आवाज का परफेक्ट मिश्रण है। हाल ही में बेबी जॉन के निर्माताओं ने फिल्म का टीजर रिलीज़ किया था। टीजर में वरुण धवन एक पुलिस अधिकारी और एकल पिता की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। वह एक ऐसे चरित्र को चित्रित करते हैं जो विरोधियों का डटकर मुकाबला करने से नहीं डरता।
एक दृश्य में, वह घोषणा करते हैं, मेरे जैसे बोहत आये होंगे, लेकिन मैं पहली बार आया हूं। टीजर में कीर्ति सुरेश को मुख्य महिला के रूप में पेश किया गया है और अभिनेता जैकी श्रॉफ को प्रतिपक्षी के रूप में एक संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली भूमिका में दिखाया गया है। वामीका गब्बी और राजपाल यादव जैसे प्रतिष्ठित कलाकार भी फिल्म बेबी जॉन के मुख्य भूमिकाओं में शामिल हैं। मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित और कलीज निर्देशित यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी।
Similar Post
-
आवारापन 2 के टीजऱ में दिखा दिशा पाटनी का नया अंदाज
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की आगामी फिल्म आवारापन 2 का टीजऱ रिलीज ...
-
ओरी ने दिखाई नीता अंबानी और ईशा अंबानी के वेनिस सेलिब्रेशन के पर्दे के पीछे की खास झलक
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर अपने खास हास्य अंदाज़ से स ...
-
मैसा के BTS फोटो ने बढ़ाया क्रेज
पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म मैसा की शूटिंग से जु ...
