अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को सेंसर बोर्ड ने किया पास
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज को लेकर देश भर में दर्शकों का उत्साह चरम पर है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी एक अपडेट प्रशंसकों के साथ शेयर की है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है। अल्लू अर्जुन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपकमिंग मोस्ट अवेटेड फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने की जानकारी दी है। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “यह अ/व है।“
फिल्म के पोस्टर में दमदार अभिनेता 'पुष्पा' के अपने धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह खबर जैसे ही प्रशंसकों को मिली तो उनका उत्साह काफी बढ़ गया। फिल्म आगामी 6 दिसंबर को सिनेमाघरों आएगी। इसके हर अपडेट पर 'पुष्पा' के फैंस नजरें गड़ाए बैठे हैं। फिल्म के नए अपडेट को लेकर प्रशंसकों ने अल्लू अर्जुन के पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए। एक फैन ने लिखा, "मजेदार, इंतजार था।" एक अन्य ने लिखा, "सिनेमाघरों में आ रहा है पुष्पा।" दूसरे ने लिखा, "सुपर अल्लू सर जी।" ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर हाल ही में पटना के गांधी मैदान में लॉन्च हुआ था। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में प्रशंसकों का उत्साह देखने लायक था। लाखों की संख्या में गांधी मैदान में जुटी प्रशंसकों की भीड़ अपने 'श्रीवल्ली' और 'पुष्पा' की एक झलक पाने को बेकरार दिखी।
प्रशंसकों की भीड़ में से कुछ मैदान में लगे टावर पर चढ़ गए तो कुछ जोर-जोर से अपने सुपरस्टार के लिए चिल्लाते भी नजर आए। हाई-वोल्टेज एक्शन-ड्रामा में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना है। फिल्म में मलयालम सुपरस्टार फहाद फासिल के साथ ही अन्य शानदार सितारे भी हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत टी सीरीज ने दिया है।
Similar Post
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ के पहले गाने ‘क्यूं मज़ा आ रहा है’ का टीज़र हुआ जारी
बॉबी देओल की जबरदस्त केमिस्ट्री और विशाल मिश्रा की दिल छू लेने वा ...
-
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'सिस्टम' का ट्रेलर रिलीज
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की बहुप्रतीक्षित कोर्टरूम थ्रिलर फिल् ...
-
रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘पती ...
