फुरकान रजा की शतकीय पारी से अजमेरी ईदगाह क्लब ने राईन प्रीमियम लीग का खिताब अपने नाम किया
जोधपुर, (नगर प्रभा ब्यूरो)। पिछले एक सप्ताह से चल रहे रेलवे ग्राउंड में राईन प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हुआ । टूर्नामेंट का फाइनल मैच अजमेरी ईदगाह क्लब व रॉयल राईन टीमों के बीच खेला गया । जिसमे अजमेरी ईदगाह क्लब ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में रॉयल राईन टीम को 212 रन का लक्ष्य दिया । पहली पारी में अजमेरी ईदगाह क्लब बेस्टमैन फुरकान रजा ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 65 बॉल में 137 रन बनाए । वहीं दूसरी पारी में 212 रन का पीछा करते हुए रॉयल राईन टीम ने 200 रन बनाकर 5 विकेट खोए । दूसरी पारी अल बुराक टीम के मोहम्मद आसिफ ने 45 बॉल पर 67 रन की नाबाद पारी खेली ।
इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने बताया इस पूरे टूर्नामेंट में पाली और जोधपुर की 5 टीमों ने भाग लिया वही कार्यक्रम के सचिव मोहम्मद आसिफ ने जानकारी दी इस टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम को मोमेंटो के साथ एएफसी फ्रूट कंपनी की तरफ 5100 रुपए की राशि दी गई वहीं मैन ऑफ द सीरीज विजेता को 1100 रुपए की नकद राशि दी गई । वहीं टूर्नामेंट के मिडिया प्रभारी मोहम्मद आशिक ने जानकारी दी की एएफसी फ्रूट कंपनी, नूरी इंटरनेशनल स्कूल, भुरजी पिज्जा, राईन डिस्पोजल, क्लासिक फर्नीचर का विशेष सहयोग रहा ।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
