प्रणवी ने तीसरे स्थान के साथ लेडीज यूरोपीय टूर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया
मालागा (स्पेन), सोमवार, 02 दिसम्बर 2024। भारत की प्रणवी उर्स ने एंडालुशिया कोस्टा डेल सोल ओपन डे एस्पाना गोल्फ में तीसरे स्थान पर रहते हुए लेडीज यूरोपीय टूर (एलईटी) पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। एलईटी पर अपने शुरुआती वर्ष में खेल रही प्राणवी ने सत्र के आखिरी टूर्नामेंट के अंतिम दौर में चार अंडर 68 के कार्ड के साथ कुल 14 अंडर का स्कोर किया। प्राणवी को इस शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कार के तौर पर 42,000 यूरो (लगभग 37.40 लाख रुपये) मिले और वह एलईटी ऑर्डर ऑफ मेरिट (ओएमएम) में 17वें स्थान पर पहुंच गई।
स्पेन की कार्लोटा सिगांडा ने अंतिम राउंड में 71 के कार्ड के साथ एक स्ट्रोक से जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में भाग ले रही अन्य भारतीयों में अदिति अशोक (70) संयुक्त 16वें, दीक्षा डागर (75) संयुक्त 42वें और त्वेसा मलिक (72) संयुक्त 70वें स्थान पर रहीं। दीक्षा ओओएम पर 29वें और त्वेसा 60वें स्थान पर रहीं। अनुभवी अदिति ने इस सत्र में केवल चार प्रतियोगिताओं में भाग लिया और वह 134वें स्थान पर रहीं।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
