मोहाली हवाई अड्डे पर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण 04 दिसंबर को होगा : मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 03 दिसम्बर 2024। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मोहाली हवाई अड्डे पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण 04 दिसंबर को किया जाएगा। मान ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहीद भगत सिंह के नाम पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनावरण कार्यक्रम शहीद-ए-आजम की जयंती 28 सितंबर को होना था, लेकिन प्रतिमा स्थल मोहाली के एक गांव में पंचायत चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। इस बीच, एयरपोर्ट चौक पर कुछ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया और हिरासत में ले लिया गया। भाजपा द्वारा दिया गया '72 घंटे का अल्टीमेटम' सोमवार सुबह खत्म होने के बाद कार्यकर्ता प्रतिमा का अनावरण करने वहां पहुंचे थे। भाजपा नेता फतेह जंग बाजवा ने रविवार को घोषणा की थी कि अगर सोमवार सुबह तक प्रतिमा का अनावरण नहीं किया गया तो पार्टी कार्यकर्ता और नेता खुद ही इसका अनावरण करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सस्ती राजनीति कर रही है।
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रु की साइबर ठगी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया, सात गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रुपय ...
-
न्यायालय ने धनशोधन मामले में रियल्टी कंपनी के प्रवर्तक की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने घर खरीदा ...
-
गुजरात सरकार ने देवभूमि द्वारका, कच्छ, जामनगर और पोरबंदर जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया
गांधीनगर, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। गुजरात सरकार ने सोमवार को दे ...
