कश्मीर में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, मंगलवार, 03 दिसम्बर 2024। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में चल रही मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ सोमवार शाम तब शुरू हुई जब पुलिस और सेना की संयुक्त टीमों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। इसी दौरान छिपे हुए आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ और मुठभेड़ शुरू हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''अब तक मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। अभियान अब भी जारी है।
अब तक यह पता नहीं चल सका है कि मारा गया आतंकवादी किस संगठन से ताल्लुक रखता था। इससे पहले मंगलवार को सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने कहा था कि जंगल क्षेत्र में अभियान जारी है। सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''02 दिसंबर 2024 को, विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के दाचीगाम वन के ऊपरी इलाकों में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान प्रारंभिक संपर्क स्थापित किया गया था। अभियान अब भी जारी है। यह तीन सप्ताह से भी कम समय में श्रीनगर के बाहरी इलाके में दूसरी गोलीबारी है। दाचीगाम वन क्षेत्र में 10 नवंबर को एक संक्षिप्त गोलीबारी हुई। आतंकवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। इसके बाद तलाशी अभियान को बंद कर दिया गया। दाचीगाम वन श्रीनगर के करीब स्थित है और दक्षिण कश्मीर और मध्य कश्मीर क्षेत्रों को जोड़ता है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
