राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
- राज्यपाल बागडे से राज्य सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर वीरेंद्र सिंह राठौड़ की मुलाकात
जयपुर, शुक्रवार, 06 दिसम्बर 2024। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस (7 दिसम्बर) के अवसर पर राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व होम करने वाले शहीदों का स्मरण करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए है। सशस्त्र झंडा दिवस के संदर्भ में राज्य सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने राजभवन पहुंच कर प्रतीक रूप में उनके तिरंगे झंडे का स्टीकर लगाया। राज्यपाल ने इस दौरान पूर्व सैनिकों के लिए अपनी ओर से सहयोग राशि भी प्रदान की।
राज्यपाल ने कहा कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस शहीदो एवं उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर हैं। उन्होंने इस अवसर पर सैनिको और शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए सभी से सामर्थ्य अनुसार उदारता पूर्वक सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने सहस्त्र सेना झण्डा दिवस पर देश के सभी जवानों, पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और समस्त देश-प्रदेशवासियों को बधाई भी दी है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
