फिल्म ‘बागी 4’ से संजय दत्त का खूंखार लुक रिलीज
बॉलीवुड के माचो हीरो संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘बागी 4’ से उनका खूंखार लुक रिलीज हो गया है। एक्शन थ्रिलर बागी फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म बागी 4 का एलान कुछ दिन पहले ही हो गया था। टाइगर श्राफ ने बागी फ्रेंचाइजी की फिल्म बागी ,बागी 2 और बागी 3 में काम किया है। अब टाइगर, फिल्म बागी 4 में नजर आएंगे। बागी 4 में संजय दत्त की एंट्री हो गईहै। इस फिल्म से संजय दत्त का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बागी 4 के विलेन से पर्दा उठाया है। उन्होंने संजय दत्त का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में संजय दत्त खूंखार लुक में दिखाई दे रहे हैं। एक लड़की का शव लिए कुर्सी पर बैठकर खून से लथपथ संजय दत्त चीख रहे हैं। पोस्टर के ऊपर लिखा है, “हर आशिक खलनायक होता है।” साजिद नाडियाडवाला निर्मित और ए. हर्षा द्वारा निर्देशित फिल्म बागी 4 ,05 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
