आईसीसी ने सनी ढिल्लों पर छह साल का प्रतिबंध लगाया
दुबई, मंगलवार, 10 दिसम्बर 2024। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अबुधाबी टी10 लीग में एक फ्रेंचाइजी के पूर्व सहायक कोच सनी ढिल्लों को मैच फिक्स करने के प्रयास के लिए मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से छह साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। ढिल्लों पर पिछले साल आरोप लगाया गया था। उनका प्रतिबंध 13 सितंबर 2023 से लागू माना जाएगा जब उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था। आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘सनी ढिल्लों को अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है और उन्हें सभी तरह की क्रिकेट से छह साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।’’ एक फ्रेंचाइजी टीम के पूर्व सहायक कोच ढिल्लों उन आठ लोगों में शामिल थे जिन पर पिछले साल भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। आरोप 2021 में अबुधाबी टी10 क्रिकेट लीग और टूर्नामेंट के दौरान मैचों के नतीजे को प्रभावित करने के कथित प्रयासों से संबंधित हैं।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
