फिल्म ‘देवा’ में नजर आएगा शाहिद कूपर का खतरनाक किरदार
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म देवा को लेकर कहा है कि इस फिल्म में उनका किरदार गहरा और खतरनाक होने वाला है। शाहिद कपूर ने इस वर्ष प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में कृति सेनन के साथ काम किया है। अब फैंस उनकी अगली फिल्म देवा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। शाहिद कपूर ने हाल ही में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बात करते हुए, इंस्टाग्राम पर एक मिरर सेल्फी शेयर की है। उन्होंने अपनी अगली फिल्म देवा के किरदार को लेकर एक मिस्टीरियस कैप्शन लिखा है।
शाहिद कपूर ने लिखा है, “प्रीप टाइम … नया साल नया माल …..अगला किरदार, अगली फिल्म, मैं ऐसा क्या कर सकता हूं जो मैंने पहले नहीं किया? …….जंगल में खोया हुआ….. लेकिन आप तब तक ओरिजिनल नहीं हो सकते जब तक खोने के लिए तैयार न हों… देवा का किरदार गहरा, खतरनाक, लेकिन फिर भी नाज़ुक और शालीन था… ये नया किरदार कौन होगा… अभी तक कोई अंदाज़ा नहीं… लेकिन खुद को फिर से तलाशने का ये सफर कितना खूबसूरत है! किरदार को लेकर इशारा करते हुए लिखा, “90 के दशक के खतरनाक गैंगस्टर में ढल रहा हूं।
फिल्म देवा जाने-माने मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रयूज की निर्देशित है और इसे ज़ी स्टूडियोज़ और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म लगभग एक साल बाद सुपरस्टार शाहिद कपूर की बड़े पर्दे पर वापसी का मौका है। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी नजर आएंगे। यह फिल्म 31 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
