कुलगाम मुठभेड़ में पांच आतंकवादी ढेर, दो जवान घायल
श्रीनगर, गुरुवार, 19 दिसम्बर 2024। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गये और दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर पांच शव देखे गये हैं और अभियान अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि कुलगाम के कादर इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई। सेना ने बताया कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कादर बेहीबाग में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त अभियान शुरू किया गया। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने कहा, ''सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकवादियों को चुनौती दी।इस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध और भारी मात्रा में गोलीबारी शुरू कर दी। हमारे सैनिकों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की। अभियान अब भी जारी है।
Similar Post
-
अशोकधाम मंदिर के समीप भगदड़, सात श्रद्धालुओं के मरने की आशंका
लखीसराय, सोमवार, 17 अगस्त 2026। बिहार में लखीसराय जिले के अशोकध ...
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
