गुजरात: सूरत में 8.57 करोड़ रुपये का सोना जब्त, दो लोग हिरासत में
सूरत, शुक्रवार, 20 दिसम्बर 2024। गुजरात के सूरत में पुलिस ने दो व्यक्तियों से कथित तौर पर 8.57 करोड़ रुपये मूल्य का 14.7 किलोग्राम सोना जब्त किया है और दोनों को जांच के सिलसिले में हिरासत में ले लिया है। ‘बी’ डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त पीके पटेल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार रात को सिमादा नाका जंक्शन पर हिरेन भट्टी और मंजी धमेलिया से यह बरामदगी की गई। पटेल ने कहा, ‘‘हिरासत में लिए गए लोगों ने अपनी कमीज के अंदर 14.7 किलोग्राम वजन के आठ सोने के टुकड़े छिपा रखे थे। वे सोने से संबंधित दस्तावेज पेश करने में विफल रहे। दोनों को हिरासत में रखा गया है और सोने के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।’’
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
