मकान में भीषण आग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
देवास, शनिवार, 21 दिसम्बर 2024। मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक मकान में लगी भीषण आग से एक दंपति और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। नाहर दरवाजा पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात नयापुरा के एक डेयरी संचालक में आग लग गई। उनकी नीचे डेयरी थी और ऊपर पूरा परिवार रहता था। देर रात मकान में अचानक आग भड़क गई। मौके पर अग्निशमन पहुंची और आग को बुझाया। हादसे में डेयरी संचालक और उनके पूरे परिवार की दम घुटने से मौत हो गई। आग के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि डेयरी नीचे की मंजिल पर थी और दूसरे मंजिल पर परिवार रहता था। पहली मंजिल खाली थी। समझा जा रहा है कि आग डेयरी से फैली और पहली मंजिल पर रखे सामान की वजह से भड़की।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
