कांग्रेस जिला मुख्यालयों पर आंबेडकर सम्मान मार्च आयोजित करेगी
जयपुर, सोमवार, 23 दिसम्बर 2024। कांग्रेस की राजस्थान इकाई मंगलवार को सभी जिला मुख्यालयों पर डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान मार्च आयोजित करेगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से संसद में आंबेडकर को लेकर की गई ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी डॉ. आंबेडकर सम्मान मार्च निकालेगी। एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय गृह मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और आंबेडकर के खिलाफ ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ को लेकर उन्हें देश से माफी मांगने का निर्देश देने की मांग करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पर एक ज्ञापन संबंधित जिला अधिकारियों को सौंपेंगे।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
