बाहुबली 2 को पछाड़ ‘पुष्पा 2’ बनी भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 : द रूल 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘पुष्पा 2: द रूल’ हर रोज बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म का कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है।
‘पुष्पा 2 द रूल’ पुष्पा 2 द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म ने भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘बाहुबली 2’ को मात दे दी है। अब ‘पुष्पा 2: द रूल’ भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने भारत में 18 दिनों में 1062.9 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने प्रभास फिल्म की ‘बाहुबली: द कंक्लूजन’ को मात दे दी है ,जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 1030.42 करोड़ रुपए है। पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
