मणिपुर में आईईडी, देसी रॉकेट जब्त
इंफाल, मंगलवार, 24 दिसम्बर 2024। मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), देसी रॉकेट और अन्य हथियार एवं गोला-बारूद जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने सोमवार को चुराचांदपुर जिले के तेइजांग गांव में तलाशी अभियान चलाया और तीन देसी रॉकेट, एक राइफल एवं मैगजीन, चार पिस्तौल एवं मैगजीन, छह देसी बम तथा 45 कम तीव्रता वाले विस्फोटक एवं अन्य कारतूस जब्त किए। इसी जिले के लेसियांग गांव में एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने नौ आईईडी और डेटोनेटर जब्त किए।
उन्होंने बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के मारिंग संदंगसेंगबा के साथ लगे नगारियान पर्वतीय क्षेत्र में एक अन्य अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने मैगजीन के साथ 7.62 एमएम की एलएमजी (लाइट मशीन गन), एक सिंगल बैरल बंदूक, नौ एमएम की एक पिस्तौल और दो ग्रेनेड तथा अन्य कारतूस भी जब्त किए। इंफाल घाटी में रहने वाले मेइती और पास के पर्वतीय इलाकों में रहने वाले कुकी समुदाय के लोगों के बीच तीन मई, 2023 को शुरू हुए जातीय संघर्ष के कारण अब तक 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
Similar Post
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
-
द्विपक्षीय निवेश संधि के नए ढांचे को जल्द मिल सकती है मंत्रिमंडल की मंजूरी : सीतारमण
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारम ...
