महाराष्ट्र के गोंदिया में सात लाख रुपये के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
गोंदिया, शुक्रवार, 27 दिसम्बर 2024। महाराष्ट्र के गोंदिया में सात लाख रुपये के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि देवा उर्फ अर्जुन उर्फ राकेश सुमदो मुदाम (27) प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के मलाजखंड दलम और पामेड़ प्लाटून संख्या नौ का सदस्य था। अधिकारी ने बताया, ‘उसने बृहस्पतिवार को कलेक्टर प्रजीत नायर, पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के सामने हथियार डाल दिए। वह 2014 से ही गैरकानूनी आंदोलन का हिस्सा था।’ अधिकारी ने बताया कि देवा गढ़चिरौली के टीपागढ़, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के झिलमिली काशीबहरा बकरकट्टा में गोलीबारी के मामलों के साथ-साथ नक्सली हिंसा और सुरक्षा बलों पर हमले की अन्य घटनाओं में शामिल था।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
