अभिनेत्री उर्मिला ने कार से दो मजदूरों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
मुंबई के कांदिवली इलाके में शनिवार तड़के मराठी अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार से टक्कर लगने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में अभिनेत्री और उनका चालक भी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब कोठारे अपनी शूटिंग खत्म करके घर लौट रही थीं। समता नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, ‘‘कोठारे की कार ने आधी रात के बाद कांदिवली पूर्व में पोइसर मेट्रो स्टेशन के नीचे मेट्रो रेल के काम में लगे दो मजदूरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में अभिनेत्री और उनका चालक भी घायल हो गए। लेकिन सही समय पर एयरबैग खुल जाने से उनकी जान बच गई।’’
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वाहन ने सड़क किनारे काम कर रहे लोगों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। कोठारे ने कुछ फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें मराठी में ‘‘दुनियादारी’’ और हिंदी में ‘‘थैंक गॉड’’ शामिल हैं।
Similar Post
-
आवारापन 2 के टीजऱ में दिखा दिशा पाटनी का नया अंदाज
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की आगामी फिल्म आवारापन 2 का टीजऱ रिलीज ...
-
ओरी ने दिखाई नीता अंबानी और ईशा अंबानी के वेनिस सेलिब्रेशन के पर्दे के पीछे की खास झलक
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर अपने खास हास्य अंदाज़ से स ...
-
मैसा के BTS फोटो ने बढ़ाया क्रेज
पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म मैसा की शूटिंग से जु ...
