पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर चोर गिरफ्तार
नोएडा, मंगलवार, 31 दिसम्बर 2024। थाना कासना पुलिस ने बीती रात एक मुठभेड़ के दौरान एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके पास से अवैध हथियार और चोरी की दो बैटरी बरामद की है। थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को सिरसा गोल चक्कर के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी एक बाइक सवार को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वह रुकने की बजाय पुलिस टीम पर गोली चलाकर भागने लगा। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जो दीपक के पैर में लगी। उन्होंने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके पास से चोरी की दो बैटरी, एक मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश के सात साथियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
