बस की ट्रेलर से टक्कर, 20 यात्री घायल
दौसा, गुरुवार, 02 जनवरी 2025। राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे पर दौसा जिले में आज एक स्लीपर कोच बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई जिससे बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गये। पुलिस उपअधीक्षक चारूल गुप्ता ने बताया कि उज्जैन से दिल्ली जा रही एक स्लीपर कोच बस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर दौसा जिले के लाहडी का बास गांव के समीप सुबह करीब 05.30 बजे एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल छह लोगों को जयपुर रेफर किया गया है जबकि शेष घायलों का दौसा के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराया। इसके बाद यातायात सुचारू करवाया गया है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
